बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: सैम कोंस्टास ने नाथन मैकस्वीनी की जगह ली
ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम का घोषणा कर दिया है। शुक्रवार (20 दिसंबर) को घोषित इस टीम में सबसे बड़ा बदलाव 19 वर्षीय बल्लेबाज सैम कोंस्टास का चयन और नाथन मैकस्वीनी को बाहर करना रहा। मेलबर्न और सिडनी में खेले जाने वाले इन मैचों से सीरीज का विजेता तय होने की संभावना है। क्योंकि दोनों टीमें फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं।
नाथन मैकस्वीनी भारतीय गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते दिखे
नाथन मैकस्वीनी, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन करने का इनाम मिला था और उन्हें अपने प्रदर्शन के आधार पर टीम में चुना गया था लेकिन भारत के खिलाफ अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए। उन्होंने छह पारियों में 10, 0, 39, 10*, 9, और 4 रन बनाए। चयनकर्ताओं के अनुसार, मैकस्वीनी ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है, लेकिन शीर्ष क्रम में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अन्य गेंदबाजों के खिलाफ़ वे लय में नहीं दिखे।
सैम कोंस्टास की टीम में शानदार एंट्री

उनकी जगह टीम में शामिल किए गए 19 वर्षीय सैम कोंस्टास ने घरेलू सर्किट में तहलका मचा रखा है। शेफील्ड शील्ड में एक ही मैच में दो शतक लगाने वाले वे रिकी पोंटिंग के बाद सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। इंडिया ए के खिलाफ़ नाबाद 73 और एक टूर मैच में भारत के खिलाफ 107 रन की आक्रामक पारी खेलते हुए उन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
कोंस्टास ने हाल ही में बिग बैश लीग में भी डेब्यू किया, जहां उन्होंने मात्र 20 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी बने।
चयनकर्ताओं का बयान
मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, “सैम की बल्लेबाजी शैली अनूठी है और हम उन्हें शीर्ष स्तर पर बेहतर होते देखने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि, नाथन को बाहर रखना हमारे लिए कठिन निर्णय था। हमें उन पर विश्वास है कि वे भविष्य में टेस्ट क्रिकेट में सफल होंगे।”
ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाजों को शामिल किया

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण उन्हें कवर करने के लिए झाई रिचर्डसन, ब्यू वेबस्टर और सीन एबॉट को टीम में बुलाया गया है। रिचर्डसन, जो चोटों से उबरकर घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी कर चुके हैं, तीन साल बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लिए इतिहास रच सकते हैं सैम कॉन्सटास
अगर सैम कोंस्टास बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलते हैं, तो वे ऑस्ट्रेलिया के सबसे कम उम्र के सलामी बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके अलावा, वे ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी भी होंगे।
ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले दो मैचों के लिए
कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड (उपकप्तान), स्टीव स्मिथ, सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, झाई रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।
ये भी पढ़ें: Ravichandran ashwin स्पिन के जादूगर जिसने दुनियाभर के बल्लेबाजों को नचाया अपनी फिरकी से




