ममता कुलकर्णी ने धीरेंद्र शास्त्री और बाबा रामदेव को दिया जवाब

ममता कुलकर्णी

महाकाल और महाकाली का डर होना चाहिए,” कहकर बाबा रामदेव को किया टार्गेट

पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी इन दिनों किन्नर अखाड़े से जुड़े विवादों के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था, लेकिन विवादों के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया। इस नियुक्ति पर कई साधु-संतों ने विरोध जताया था, जिनमें बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री और योग गुरु बाबा रामदेव भी शामिल थे। ममता ने इन दोनों के विरोध पर अपने अंदाज में जवाब दिया है।

बाबा रामदेव के विरोध पर क्या कहा ममता कुलकर्णी ने?

ममता कुलकर्णी

हाल ही में ममता कुलकर्णी इंडिया टीवी के शो ‘आपकी अदालत’ में पहुंचीं, जहां उनसे इस विवाद से जुड़े सवाल पूछे गए। बाबा रामदेव के विरोध पर उन्होंने कहा,
अब मैं बाबा रामदेव को क्या बोलूं? उन्हें महाकाल और महाकाली का डर होना चाहिए। मैं उन्हें उनके ऊपर छोड़ती हूं।”

ममता कुलकर्णी ने धीरेंद्र शास्त्री को दिया सीधा जवाब

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के विरोध पर ममता ने कहा,
“वो नैपी… धीरेंद्र शास्त्री हैं। उनकी उम्र जितनी है, 25 साल, उतनी ही मैंने तपस्या की है। जिन हनुमान जी को उन्होंने सिद्ध करके रखा है, उनके साथ मेरा 23 साल की तपस्या में दो बार प्रत्यक्ष रूप से संवाद हुआ है। मैं धीरेंद्र शास्त्री से कहना चाहती हूं कि उनके गुरु रामभद्राचार्य के पास दिव्य दृष्टि है, वे उनसे पूछें कि मैं कौन हूं और चुपचाप बैठ जाएं।”

महामंडलेश्वर पद पर क्या कहा ममता कुलकर्णी ने?

महामंडलेश्वर पद के विवाद पर ममता कुलकर्णी ने यह भी कहा कि वह इस पद के लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन किन्नर अखाड़े की आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उन्हें मजबूर किया। उन्होंने कहा,
मैं महामंडलेश्वर नहीं बनना चाहती थी, लेकिन लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मुझे इसके लिए मजबूर किया। मैं तो बनने के लिए तैयार भी नहीं थी।”

पैसे देने के आरोप पर क्या कहा?

ममता कुलकर्णी पर यह आरोप भी लगा कि उन्होंने महामंडलेश्वर बनने के लिए पैसे दिए थे। इस पर उन्होंने कहा,
“मेरे पास तो कोई पैसा नहीं है। मेरे सभी खाते सीज हैं और मैंने 2 लाख रुपये उधार लेकर गुरु को भेंट दी है।”

ममता कुलकर्णी ने अपने बयानों के जरिए विवादों का सामना करते हुए अपनी स्थिति को स्पष्ट किया है। उन्होंने बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री के विरोध को अपने अंदाज में जवाब दिया है और महामंडलेश्वर पद से जुड़े आरोपों का भी खंडन किया है।

ये भी पढ़ें :🫴सस्ते AI model के लिए भारत की रणनीति कम लागत में बड़ा धमाका: भारत का स्वदेशी AI मॉडल कैसा होगा?