केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने शनिवार को कोलकाता में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई अब भी जारी है, और जो कोई भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा।
Amit Shah ने टीएमसी पर किया तीखा हमला, हिंसा को बताया राज्य प्रायोजित
कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में भाजपा के संगठनात्मक सम्मेलन को संबोधित करते हुए Amit Shah ने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अप्रैल में मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर भड़की हिंसा को “राज्य की शह पर हुई” बताया।
2026 में बीजेपी बनाएगी सरकार: अमित शाह का दावा
शाह ने विश्वास जताते हुए कहा कि “2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। दीदी (ममता बनर्जी) का समय अब समाप्त होने वाला है।”
बीएसएफ को बुलाने की गुहार, लेकिन राज्य सरकार रही चुप
Amit Shah ने बताया कि जब मुर्शिदाबाद में माहौल बिगड़ रहा था, तो गृह मंत्रालय ने बार-बार राज्य सरकार से बीएसएफ तैनात करने की अपील की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः हाईकोर्ट के आदेश पर केंद्रीय बल तैनात किए गए।
टीएमसी नेता पर उपद्रवियों को बढ़ावा देने का आरोप
Amit Shah का आरोप था कि उस दौरान एक टीएमसी नेता हिंसा के दौरान वहां मौजूद था और दंगाइयों को उकसा रहा था। उन्होंने इसे साफ तौर पर “राज्य प्रायोजित हिंसा” करार दिया।
कम्युनिस्टों से लेकर ‘मां माटी मानुष’ तक, अब बंगाल बेहाल
Amit Shah ने कहा कि बंगाल ने पहले वर्षों तक वामपंथी शासन झेला, फिर ममता बनर्जी ‘मां माटी मानुष’ के नारे के साथ आईं, लेकिन आज बंगाल भ्रष्टाचार, घुसपैठ, महिलाओं के खिलाफ अपराध और बम धमाकों का गढ़ बन गया है।
“दीदी, बिना हिंसा के चुनाव लड़ने की हिम्मत दिखाओ”
Amit Shah ने ममता बनर्जी को चुनौती दी कि “अगर हिम्मत है तो 2026 का चुनाव बिना हिंसा और धांधली के कराइए, जनता आपको जमानत जब्त करवा देगी।”
बंगाल का चुनाव राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ
उन्होंने कहा कि बंगाल का चुनाव सिर्फ राज्य की नहीं, देश की सुरक्षा से भी जुड़ा है। ममता बनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को घुसपैठ के लिए खोल रखा है, ताकि वोट बैंक मजबूत हो और सत्ता उनके परिवार में बनी रहे।
टीएमसी का पलटवार – 250 से ज्यादा सीटें लेकर फिर आएंगे सत्ता में
टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने जवाब देते हुए कहा, “अमित शाह सपना देख रहे हैं कि भाजपा बंगाल में सरकार बनाएगी? ये बस एक भ्रम है। हम फिर से 250 से ज्यादा सीटों के साथ लौटेंगे।”
सिंदूर की राजनीति पर टीएमसी की तीखी प्रतिक्रिया
शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करके महिलाओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा, “जब पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद बंगाल आए, तब ममता दीदी ने राजनीतिक बयान देकर इस पवित्र अभियान का अपमान किया।”
“बीएसएफ की नाकामी तो आपकी जिम्मेदारी है”: टीएमसी मंत्री का जवाब
राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा, “अमित शाह सिंदूर जैसे संवेदनशील विषय को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। घुसपैठ पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि बीएसएफ उन्हीं के मंत्रालय के अंतर्गत आती है। अगर सीमा से घुसपैठ हो रही है, तो यह उनकी विफलता है।”
Also Read:
BPSC 70th: BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा दिसम्बर 2024 में होंगी ।




