आज की दुनिया तेजी से बदल रही है, और इस बदलाव की धुरी है – Artificial Intelligenc (AI)। चाहे हेल्थकेयर हो या एजुकेशन, बिज़नेस हो या एंटरटेनमेंट – AI हर सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है। ऐसे में अगर आप अपने करियर को भविष्य के लिए तैयार करना चाहते हैं, तो AI सीखना बेहद जरूरी हो गया है।
खास बात यह है कि अब इसके लिए भारी-भरकम फीस देने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार का SWAYAM पोर्टल आपको मौका दे रहा है IIT मद्रास जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए AI कोर्सेज को बिलकुल मुफ्त में सीखने का।
आइए जानते हैं उन खास कोर्सेज के बारे में, जो आपके AI करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं
Python के साथ AI/ML सीखें – शुरुआती के लिए बेस्ट
अगर आप प्रोग्रामिंग में हाथ आज़मा चुके हैं और मैथ्स की बुनियादी समझ रखते हैं, तो यह 36 घंटे का कोर्स आपके लिए बिल्कुल सही है। इसमें आप डेटा विज़ुअलाइजेशन, लीनियर अलजेब्रा, स्टैटिस्टिक्स, और ऑप्टिमाइजेशन जैसे जरूरी टूल्स सीखेंगे। यह कोर्स आपको मशीन लर्निंग की भाषा समझने में मदद करेगा और Python के ज़रिए AI की असल दुनिया से जुड़ने का रास्ता खोलेगा।
क्रिकेट के बहाने सीखिए AI – स्पोर्ट्स एनालिटिक्स कोर्स
अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं और Artificial Intelligenc में भी रुचि रखते हैं, तो आपके लिए यह कोर्स दोहरा फायदा लेकर आया है। 25 घंटे का यह कोर्स सिखाता है कि Artificial Intelligenc का उपयोग करके क्रिकेट जैसे खेलों का विश्लेषण कैसे किया जाता है। यहां आपको स्पोर्ट्स डेटा, प्लेयर परफॉर्मेंस और टीम एनालिसिस जैसे पहलुओं को समझने का मौका मिलेगा। हाई स्कूल स्तर की गणित और प्रोग्रामिंग की थोड़ी जानकारी ही काफी है इसे शुरू करने के लिए।
Artificial Intelligenc AI के साथ समझिए फिजिक्स की गहराई
AI केवल कोडिंग या डेटा तक सीमित नहीं है, यह विज्ञान के क्षेत्र में भी क्रांति ला रहा है। 45 घंटे का यह कोर्स छात्रों को यह सिखाता है कि कैसे मशीन लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क्स की मदद से हम फिजिकल प्रॉब्लम्स को हल कर सकते हैं। जो छात्र ग्रेजुएशन के पहले साल में हैं, उनके लिए यह कोर्स एक शानदार शुरुआत हो सकता है।
केमिस्ट्री को Artificial Intelligenc से जोड़ने का नया नजरिया
अगर आप साइंस बैकग्राउंड से हैं और केमिस्ट्री में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए है। इसमें आप जानेंगे कि कैसे Python जैसे टूल्स का इस्तेमाल करके नई दवाएं डिजाइन करना, मॉलिक्यूलर प्रॉपर्टीज का पूर्वानुमान लगाना और रासायनिक प्रतिक्रियाओं को मॉडल करना संभव है। यह कोर्स केमिस्ट्री को एक नई दिशा देता है।
अकाउंटिंग और मैनेजमेंट में भी है Artificial Intelligenc का स्कोप
AI केवल टेक्निकल फील्ड तक सीमित नहीं है, यह अब कॉमर्स और मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभा रहा है। यह 45 घंटे का कोर्स आपको सिखाता है कि कैसे AI के सिद्धांतों को अकाउंटिंग में शामिल किया जा सकता है। इससे न केवल आप अपने प्रोफेशनल स्किल्स को अपग्रेड करेंगे, बल्कि अकाउंटिंग में ऑटोमेशन और डेटा एनालिसिस का उपयोग भी सीखेंगे।
कैसे करें आवेदन?
इन सभी कोर्स को आप SWAYAM पोर्टल पर जाकर फ्री में जॉइन कर सकते हैं। कोर्स की अवधि पूरी करने के बाद सर्टिफिकेट भी मिल सकता है (कुछ मामलों में मामूली शुल्क लग सकता है)।
तो अगर आप भी अपने करियर को Artificial Intelligenc-प्रूफ बनाना चाहते हैं, तो ये फ्री कोर्स आपके लिए सुनहरा मौका हैं। देरी मत कीजिए, आज ही SWAYAM पोर्टल विज़िट कीजिए और अपने पसंदीदा कोर्स में एनरोल कीजिए।
Also Read:
Starlink को भारत में मिला लाइसेंस: दूर-दराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट की नई सुबह




