तत्काल टिकटों का रहस्य अब सामने
भारतीय रेलवे के ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म IRCTC ने हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.5 करोड़ से अधिक संदिग्ध यूजर आईडी को ब्लॉक कर दिया है। यह कदम टिकट बुकिंग सिस्टम में हो रही धोखाधड़ी और ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए उठाया गया है। IRCTC की टीम ने पता लगाया कि कुछ लोग डिस्पोजेबल ईमेल और बॉट्स की मदद से तत्काल टिकटों की जमाखोरी कर रहे थे, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई।
कैसे काम करते थे धोखाधड़ी करने वाले?
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, धोखाधड़ी करने वाले ऑटोमेटेड स्क्रिप्ट्स (बॉट्स) का इस्तेमाल करते थे, जो तत्काल बुकिंग शुरू होते ही सेकंडों में सैकड़ों टिकट बुक कर लेते थे। इसके अलावा, वे टेम्पररी ईमेल आईडी बनाकर एक ही व्यक्ति कई अकाउंट्स से टिकट बुक करता था, जिससे असली यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाते थे।

IRCTC ने पिछले 5 महीनों में 2.9 लाख संदिग्ध PNR को चिन्हित किया, जो बुकिंग विंडो खुलने के सिर्फ 5 मिनट के अंदर बनाए गए थे। यह साफ संकेत था कि ये टिकट्स मैन्युअल बुकिंग नहीं, बल्कि बॉट्स की मदद से हासिल किए गए थे।
आईआरसीटीसी ने क्या कदम उठाए?
इस धोखाधड़ी को रोकने के लिए IRCTC ने कई सख्त कदम उठाए:
- 6,800 से ज्यादा डिस्पोजेबल ईमेल डोमेन्स को ब्लॉक कर दिया गया।
- एंटी-बॉट टेक्नोलॉजी लागू की गई, जिससे अब सिस्टम असली यूजर्स और ऑटोमेटेड स्क्रिप्ट्स में फर्क कर सकता है।
- 20 लाख यूजर आईडी को री-वैलिडेशन के लिए चिन्हित किया गया है।
इसके अलावा, 134 मामलों को साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज किया गया है, ताकि गैरकानूनी तरीके से टिकट बुक करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी की सलाह
IRCTC ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे किसी भी तीसरे प्लेटफॉर्म पर “गारंटीड टिकट” के झांसे में न आएं। कुछ ट्रैवल वेबसाइट्स 3X रिफंड का ऑफर देकर यात्रियों को लुभाती हैं, लेकिन IRCTC के अनुसार, कोई भी प्लेटफॉर्म 100% कन्फर्म्ड टिकट की गारंटी नहीं दे सकता।
क्या अब आसानी से मिलेंगे टिकट?
IRCTC के इस कदम से असली यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है। प्लेटफॉर्म पर अब बॉट्स और फर्जी आईडी की संख्या कम होगी, जिससे सामान्य यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। इसके साथ ही, रेलवे ने पीक सीजन में अधिक ट्रेनें चलाकर टिकटों की कमी को दूर करने की कोशिश की है।
आईआरसीटीसी की यह कार्रवाई टिकट बुकिंग सिस्टम को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अगर आपकी आईडी गलती से ब्लॉक हो गई है, तो IRCTC हेल्पलाइन (139) या ईमेल (helpline@irctc.co.in) पर संपर्क कर सकते हैं।
Also Read:
Google News में बड़ा बदलाव: अब अपने-आप बनेंगे पब्लिकेशन पेज और प्रकाशकों के लिए नए दिशा-निर्देश
Mahindra BE 6 vs XEV 9e: कीमत, फीचर्स, रेंज और चार्जिंग में कौन है बेस्ट?




