Virat Kohli जब यह घटना हुई, उस समय Virat Kohli स्टेडियम के अंदर मौजूद थे और आयोजन चल रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही कार्यक्रम को तत्काल रोक दिया गया। इस भयावह घटना पर अब Virat Kohli की प्रतिक्रिया सामने आई है।आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पहली जीत का जश्न एक दिल दहला देने वाली त्रासदी में बदल गया, जब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों प्रशंसकों की भीड़ में भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 33 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
Virat Kohli ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आरसीबी का आधिकारिक बयान साझा करते हुए लिखा,
“मेरे पास शब्द नहीं हैं। पूरी तरह से टूट चुका हूं।”
उनकी यह संवेदना उन सभी लोगों के प्रति थी, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया या गंभीर चोटें झेली हैं।
आरसीबी का आधिकारिक बयान:
“हम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आज हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से अत्यंत दुखी हैं। यह घटना तब हुई जब टीम के आगमन को लेकर बड़ी संख्या में प्रशंसक जुटे थे। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सर्वोपरि है।
आरसीबी इस दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। स्थिति की जानकारी मिलते ही हमने तत्काल अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन का पालन किया। हम सभी प्रशंसकों से अपील करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें।”

“मेरे पास शब्द नहीं हैं। पूरी तरह से टूट चुका हूं।”
सरकारी प्रतिक्रिया और सहायता:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बॉरिंग अस्पताल का दौरा कर घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है।
अधिकारियों के अनुसार, दो शव बॉरिंग अस्पताल में और चार शव वैदेही अस्पताल में रखे गए हैं। वैदेही अस्पताल के ICU में छह लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
यह हादसा न केवल कर्नाटक बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरी पीड़ा का कारण बना है। क्रिकेट के इस उत्सव को जोश की बजाय मातम में बदलते देखना सभी के लिए दिल को झकझोर देने वाला है।
Also Read:
RCB ने PBKS को 6 रन से हराकर जीता रोमांचक T20 फाइनल, शशांक सिंह की धमाकेदार पारी रही व्यर्थ




